रोम। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की मां पाओला माइनो का निधन हो गया। यह जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो (Paola Maino) का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार मंगलवार को हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बड़ा झटका लगा है। उनकी मां का निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोनिया गांधी इन दिनों मेडिकल टेस्ट के लिए विदेश गई हैं। उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी गए हैं।
बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने इटली जाते रहते थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस पर पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved