img-fluid

वाणिज्य सचिव बोले- 2047 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, सीतारमण ने कही यह बात

September 04, 2022


नई दिल्ली। अगस्त महीने में इंपोर्ट (आयात) 37 प्रतिशत बढ़कर 61.68 बिलियन अमेरिकी डाॅलर हो गया है। वहीं इस महीने निर्यात का आंकड़ा 33 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। केंद्रीय वाणिज्य सचिव बीपीआर सुब्रमण्यम ने शनिवार को आयात और निर्यात से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का व्यापार घाटा अगस्त महीने में बढ़कर 28.68 बिलियन डॉलर हो गया है।

2047 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: वाणिज्य सचिव
इस बीच वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को दावा किया कि अब से कुछ वर्षों के भीतर भारत विश्व स्तर पर शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सुब्रमण्यम ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 के लिए रोडमैप हमें दिखाया है, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा। देश दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं में होगा।


वाणिज्य सचिव ने कही यह बात
वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि 2021 के मुकाबले इस अवधि में निर्यात 17% अधिक है। इन हालातों में निर्यात बढ़ना अच्छी बात है। हमें विश्वास है इसके चलते हम साल के अंत तक 450-470 बिलियन डॉलर तक के निर्यात कर पाएंगे, 2021 के मुकाबले ये वस्तुओं के संबंध में 40-50 बिलियन डॉलर ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सेवाओं के संबंध में हम लोग 95 बिलियन डॉलर का निर्यात कर चुके हैं ये पिछले साल के मुकाबले 26% ज्यादा है। हर महीने लगभग हम 25 बिलियन डॉलर की सेवाओं का निर्यात कर रहे हैं। हमे विश्वास है कि साल के अंत तक 300 बिलियन डॉलर का निर्यात हम कर पाएंगे।

जीडीपी वृद्धि दहाई अंकों में रहने की उम्मीद
इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के दहाई अंकों में बने रहने की उम्मीद जताई है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति मजबूत है। जीडीपी वृद्धि को लेकर सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने उन खबरों का हवाला भी दिया जिनमें कहा गया था कि देश में मंदी का खतरा नहीं है।

Share:

  • महिलाओं के लिए दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान, कानून लागू करना दूर की कौड़ी

    Sun Sep 4 , 2022
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान महिलाओं के लिए दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक देश है। घर में पिटाई यहां आम है। पुरुष महिलाओं पर नियंत्रण के लिए इसका जमकर इस्तेमाल करते हैं। दुनिया न्यूज में मेहमिल खालिद ने बताया कि महिलाओं को सार्वजनिक रूप से परेशान करने, इज्जत के नाम पर मार देने जैसे अपराध बेखौफ किए जाते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved