img-fluid

वीडी शर्मा, विजयवर्गीय समेत पार्टी के कई दिग्गजों ने दिया उमेश शर्मा की अंतिम यात्रा को कांधा

September 12, 2022

इंदौर। प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा (Umesh Sharma) की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक उमड़े। पार्टी के बड़े नेताओं ने भी कांधा दिया। सोमवार दोपहर 1.30 बजे जूनी इंदौर मुक्तिधाम पर उनकी चिता को अग्नि दी गई। रविवार शाम बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का हार्ट अटैक (heart attack) से निधन हो गया था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रॉबर्ट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था।।

गुजरात चुनाव में ड्यूटी (duty in gujarat election) से लौटने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। सोमवार को उनकी शव यात्रा निकाली गई। निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। शवयात्रा में प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने कांधा दिया। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सत्यनारायण सत्तन आदि ने शर्मा की अर्थी को कंधा दिया। वीडी शर्मा ने कहा कि आज हृदय बहुत द्रवित है, अब हमारे बीच उमेश जी की केवल स्मृतियां ही शेष हैं। उमेश जी के आकस्मिक निधन से मध्य प्रदेश भाजपा परिवार शोकमय है।


उमेश शर्मा को हाल ही में गुजरात के एक जिले में विधानसभा चुनाव का प्रभार भी मिला था। शर्मा का नाम इंदौर में शहर अध्यक्ष और महापौर के लिए भी आगे आ चुका था। वे दोनों पदों के लिए बड़े दावेदार माने जा रहे थे। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक करियर में उनके साथ हुए भेदभाव को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शर्मा विद्यार्थी परिषद में रहे और अच्छे वक्ता के रूप में कई उपलब्धियां हासिल कीं। वे मंडल अध्यक्ष, भाजुयमो महामंत्री, नगर मंत्री, प्रदेश संयोजक आदि पदों पर रहे। उन्हें उर्दू व संस्कृत का खासा ज्ञान था।

Share:

  • ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल को दिया डिनर का न्योता, जानिए CM का जवाब

    Mon Sep 12 , 2022
    नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इनदिनों गुजरात के दौरे पर हैं। गुजरात (Gujarat) में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर केजरीवाल गुजरात के लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को केजरीवाल अहमदाबाद में ऑटो रिक्शा चालकों (auto rickshaw drivers) की एक सभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved