भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल उस समय शर्मसार हो गई जब एक स्कूली बस के ड्राइवर ने नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची से बस में दुष्कर्म (rape) की घटना को अंजाम दिया। प्रशासन ने भी देर किए आरोपी ड्राइवर (accused driver) के घर को जेसीबी (JCB) की मदद से जमीदोज कर दिया।
जानकारी के अनुसार भोपाल के नीलबड़ स्थित एक प्राइवेट स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली इस छात्रा से स्कूल बस के ड्राइवर ने बस में ही दुष्कर्म की घटना को अंजमा दिया। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर आरोपी ड्राइवर के द्वारा शाहपुरा क्षेत्र में वसंत कुंज कॉलोनी के पास टंकी के सामने गार्डन की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। बच्ची से रेप के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई के साथ ही जिला प्रशासन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved