
इंदौर. इंदौर (Indore) में नशेड़ियों (drug addicts) के हौसले इतने बुलंद है कि वह लगातार वारदातों (incidents) को अंजाम दे रहे हैं और इसी के तहत नशेड़ी के द्वारा तीन गाड़ियों (vehicles) में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं मामले में पूछताछ की जा रही है।
एरोड्रम थाना प्रभारी मनोज सेंधवा के मुताबिक पल्हर नगर में तीन गाड़ियों में पत्थर से गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की शिकायत सामने आई थी शिकायत के आधार पर प्रारंभिक तौर पर प्रकरण दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की गई थी वहीं नजदीक में लगे हुए सीसीटीवी के आधार पर पुलिस द्वारा पीयूष और आदर्श को गिरफ्तार किया गया है जिससे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही। नशे की हालत में उसने यह वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल उसके पुराने अपराध और अन्य जांच भी की जा रही है।
मनोज सेंधवा, एरोड्रम थाना प्रभारी इंदौर
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved