
इंदौर। एक डॉक्टर (Doctor) और उसकी मां के खिलाफ दंपति (Couple) की शिकायत के बाद पुलिस (Police) ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्हें जान से मारने के लिए धमकाया गया। यही नहीं, मारपीट भी की गई।
तेजाजी नगर पुलिस (Tejaji Nagar Police) ने गंगा विहार (Ganga Vihar) लिंबोदी की रहने वाली मोनिका जैन की शिकायत पर पड़ोसी डॉक्टर विनीत शर्मा और उसकी मां पूर्णिमा के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप है कि डॉक्टर और उसकी मां आए दिन विवाद करते हैं। घर के सामने टेपर बना दिया, जिससे गंदा पानी जमा हो जाता है। बीते दिनों नगर निगम वाले यहां नाली की सफाई कर रहे थे, इस बीच मोनिका भी घर के सामने घुसे गंदे पानी को हटा रही थी। इस पर पड़ोसी विनीत आया और मोनिका से विवाद करने लगा। बाद में मोनिका और उसके पति प्रणव जैन को जान से मारने की धमकी दी गई। यही नहीं, विनीत की मां पूर्णिमा भी विवाद करने आई और मोनिका के साथ मारपीट कर दी। सफाई कर रहे निगमकर्मियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने विनीत और पूर्णिमा को आरोपित बनाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved