ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के गनर की शिकायत पर सिंधिया समर्थक भाजपा नेता पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना तीन दिन पहले 15 सितंबर उस समय की है, जब केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ग्वालियर आए थे। उनके कार्यक्रम के लिए सीएम का कारकेड निकल रहा था। तब सिंधिया समर्थक विक्कू राजावत कारकेड में घुसने का प्रयास कर रहा था। ये देखते ही ग्वालियर कलेक्टर के गनर चन्द्रशेखर शर्मा ने उसे रोका।
इस पर भाजपा नेता ने गनर से अभद्रता की। कलेक्टर ने बीच बचाव किया तो उनसे भी अभद्रता की और हमलावर तेवर दिखाए। गनर ने कलेक्टर को बचाने का प्रयास किया तो विक्कू ने उससे पिस्टल छीनने का प्रयास किया। तीन दिन तक वीआईपी मूवमेंट के चलते गनर थाने नहीं पहुंच सका था। वह रविवार रात महाराजपुरा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने भाजयुमो नेता विक्कू राजावत पर पिस्टल लूटने का प्रयास व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
Share:
सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी पेंशनर महासंघ करेगा आंदोलन भोपाल। मप्र के 4 लाख 75 हजार पेंशनर्स को कर्मचारियों की भांति मंहगाई राहत न मिलने से पेंशनर्स में भारी आक्रोश है। सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी पेंशनर महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद सिद्दीकी, प्रदेश महामंत्री स्वामी प्रसाद शर्मा व प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया […]
मप्र हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार जाएगी सर्वोच्च न्यायालय भोपाल। मप्र हाईकोर्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण को लेकर दिए गए फैसले के विरोध में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम को पिछड़े वर्ग के सांसद,विधायक एवं अन्य पदाधिकारियों की बैठक में इसके संकेत दिए […]
महीने के अंत तक हो सकता है लांच परिवहन विभाग ने मध्य प्रदेश आटोरिक्शा के नाम से बनाया है एप भोपाल। परिवहन विभाग ने प्रदेश में दौड़ रहे आटो रिक्शा की पहचान के लिए एक एप तैयार किया है। इस एप पर आटोरिक्शा की जानकारी अपलोड की जाएगी। यात्री आटोरिक्शा का नंबर डालकर पता कर […]
चुनाव के चलते महाकौशल की 38 सीटों पर नजर भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। इस महीने कांग्रेस नेताओं से लेकर प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी की प्रदेश में सभाएं हो सकती हैं। महाकौशल क्षेत्र के जबलपुर में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की 12 जून को बड़ी सभा होने […]