देश

44 साल की चाची से 14 के भतीजे को हो गया प्‍यार, चाचा ने पकड़ा और भरवा दी मांग

पटना । कहते हैं कि प्‍यार की कोई उम्र नहीं होती है। कब किसे प्‍यार (Love) हो जाए कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही मामला बिहार के पूर्णिया जिले (Purnia district of Bihar) में देखने को मिला जहां एक महिला को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया।

दरअसल, बिहार के पूर्णिया में चाचा ने अपनी पत्नी को भतीजे के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। गांव वालों के साथ मिलकर दोनों की शादी करा दी। चाची की उम्र 44 साल है, जबकि लड़के की उम्र 14 साल है। महिला के तीन बच्चे हैं। दोनों के संबंधों की जानकारी गांव वालों ने ही पंजाब में नौकरी कर रहे पति को बताई थी। वह चुपके से गांव आया और दोनों को पकड़ लिया।

मामला बनमनखी थाना क्षेत्र का है और घटना 12 सितबंर की है। हालांकि, चाची और भतीजे की जबरन हुई शादी का वीडियो अब सामने आया है। इसमें भतीजा गांव वालों के दबाव में आकर अपनी चाची की मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



बताया जा रहा है कि 44 साल की महिला के तीन बच्चे हैं। उसका पति नौकरी के सिलसिले में पंजाब रहता है। ऐसे में महिला का अवैध रिश्ता अपने ही सगे भतीजे के साथ हो गया। दोनों दिन भर एक ही कमरे में रहते और घर वालों से नजर बचाकर रात में भी मिलते। यह खबर धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद गांव वालों ने महिला के पति को इसकी सूचना दी। जानकारी होने के बाद पति बिना किसी को बताए गांव पहुंच गया। यहां उसने अपनी पत्नी को अपने ही भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद उसने पूरे गांव वालों को बुला लिया। देखते ही देखते गांवा वालों को जमावड़ा लग गया।

अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद गांव वालों ने चाची और भतीजे की शादी कराने का दबाव बनाया। नाबालिग भतीजे को डरा धमका कर उससे चाची की मांग में सिंदूर भरवाया गया। इस तरह हुई शादी का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जब पुलिस तक यह वीडियो पहुंचा तो जांच शुरू हुई, जिसके बाद महिला के पति व अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share:

Next Post

पेशावर-दुबई फ्लाइट में अचानक अजीबोगरीब हरकतें करने लगा पाकिस्तानी यात्री, एयरलाइंस ने किया ब्लैकलिस्ट

Mon Sep 19 , 2022
इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की पेशावर-दुबई फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री ने अचानक अजीबोगरीब हरकतें करनी शुरू दीं। वह पहले सीटों पर घूंसे मारने लगा और फिर विमान की खिड़की पर जोर-जोर से लात मारने लगा। इसके बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के साथ बहस करने लगा। […]