विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पढ़ाई भी शुरू! इन यूनिवर्सिटीज में मिलेगा एडमिशन

कीव। रूस को यूक्रेन (Ukraine to Russia) पर हमला किए छह महीने से अधिक का समय हो चुका है। इस दौरान यहां पढ़ाई कर रहे कई देशों के हजारों छात्रों को अपने वतन लौटना पड़ा, हालांकि युद्ध (Ukraineo Russia war) के बीच खबरें आ रहीं हैं कि कुछ जगह पढ़ाई शुरू (start studying) हो गई है।

बता दें कि रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन में अपने सैनिक भेजे थे, हालांकि, युद्ध की शुरुआत से पहले ही दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते खराब चल रहे थे। इस दौरान राजनयिक गतिरोध से लेकर साइबर क्राइम तक की चीजें देखने को मिलीं। अभी तक Russia और Ukraine के बीच युद्ध समाप्त नहीं हुआ और ऐसा होते हुए भी नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में इस भू-राजनीतिक घटनाओं के कई पहलुओं को समझने में लोगों की मदद करने के लिए, दुनियाभर की कई यूनिवर्सिटीज रूस-यूक्रेन युद्ध पर कोर्सेज ऑफर कर रही हैं।



यूक्रेन में सशस्त्र संघर्ष पहली बार 2014 की शुरुआत में शुरू हुआ, जब रूस ने क्रीमिया पर हमला कर उस पर कब्जा कर लिया. उसके बाद, पिछले आठ सालों से यूक्रेन और रूस के बीच देश के पूर्वी हिस्से में रूसी और यूक्रेनी सीमाओं के साथ नियमित रूप से गोलाबारी और झड़पों के साथ संघर्ष चल रहा है। ऐसे में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशगन द्वारा ऑफर किए गए कोर्स में यूक्रेन में युद्ध के इतिहास और उत्पत्ति और इसके तत्काल और दीर्घकालिक प्रभावों को शामिल किया गया है।
यूनिवर्सिटी ऑफ नेवाडा, लास वेगास: ये पांच हफ्ते का कोर्स यूक्रेन और रूस के बीच ऐतिहासिक संबंधों की पड़ताल करता है। इस कोर्स के जरिए ये समझने में मदद मिलती है कि आज ये संघर्ष कैसे और क्यों हुआ है।

यह सदियों से रूस की राजनीतिक संरचनाओं और राष्ट्र की अवधारणा और उन संरचनाओं के भीतर यूक्रेन के स्थान पर भी चर्चा करता है। रूस-यूक्रेन के इतिहास को समझने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

Share:

Next Post

महाराष्ट्र में स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, टेंपो में जबरन बिठाए 120 छात्र, कई बच्चे हुए बेहोश

Sun Sep 25 , 2022
गोंदिया। महाराष्ट्र में स्कूल प्रशासन (School Administration) की लापरवाही के चलते कुछ बच्चे (Students) बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला गोंदिया (Gondia) का है जहां तिरोडा में खेलने के लिए जा रहे बच्चों को एक टेंपो (Tempo) में ठूस-ठूस भर दिया. बच्चों की संख्या करीब 120 थी और […]