
दूसरी बार बलात्कार करने का आरोप, दोनों एक-दूसरे के परिचित
इंदौर। एमजी रोड पुलिस (MG Road Police) ने बाणगंगा के एक युवक के खिलाफ उसकी महिला मित्र की शिकायत पर बलात्कार (Rape case) का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह बात भी सामने आ रही है कि महिला पहले भी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा चुकी है।
बताया जा रहा है कि डीआरपी लाइन के पीछे स्थित शिव मंदिर के पास बाणगंगा के कोस्टो सिंगारे ने एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला मित्र, जिसका दस साल का लडक़ा भी है, को बहाने से बुलाया और अपनी कार में बैठाकर ले गया। उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। महिला ने कल रात थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली पीडि़त महिला के बारे में एमजी रोड पुलिस का कहना है कि इसने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में भी बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया था। टीआई संतोष यादव का कहना है कि महिला और युवक पुराने परिचित हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved