इंदौर। पूर्व पार्षद अनवर दस्तक (Former Councilor Anwar Dastak) के खिलाफ खजराना पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। इसके पहले खजराना और चंदन नगर थाने (Khajrana and Chandan Nagar Police Stations) में उसके खिलाफ दो केस दर्ज हो चुके हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने उस पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है। कुछ समय पहले एक महिला ने खजराना थाने में पूर्व पार्षद अनवर दस्तक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद उसके खिलाफ चंदन नगर थाने में बच्चे के अपहरण का केस दर्ज किया गया था।
दोनों मामलों में वह फरार चल रहा है। एडीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि उसके खिलाफ कल खजराना थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। वह फरियादी महिला को देवास में धमकी दे रहा था। महिला की रिपोर्ट पर धमकी देने की धाराओं में उसके खिलाफ रात में केस दर्ज किया गया। मामला देवास का होने से केस जीरो पर दर्ज कर देवास पुलिस को भेजा जा रहा है। इसके अलावा दोनों मामलों में पांच-पांच हजार का इनाम घोषित होने के बाद पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी उसकी तलाश में लगाई गई है। जल्द ही पुलिस उसको गिरफ्तार कर लेगी।
मुंबई। फिल्म मेकर साजिद खान जब से ‘बिग बॉस 16’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए हैं, तब से ही सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है। #मीटू के दौरान साजिद खान पर कई अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वहीं, अब भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने भी […]
इंदौर। लसूडिय़ा पुलिस (Police) ने धोखाधड़ी (fraud) के मामले में कल एक महिला (Woman) को गिरफ्तार (Arrested) किया था। वह भूमाफिया (land mafia) निकली। जमीन के फर्जी कागजों (fake papers) से वह कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुकी है। उसके खिलाफ चार मामले पहले से दर्ज हैं। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले […]
इंदौर। चंबल नदी में एक महिला की लाश मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। उसके मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या कर नदी में फेंका गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौतमपुरा पुलिस ने बताया कि चंबल नदी में कविता पति नरेंद्र माली की लाश मिली। उसके शरीर […]
इंदौर। धार (Dhar) जिले के धामनोद में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत (Death) हो गई। घाट उतर रहे एक ट्रॉले का ब्रेक फेल (Break Fail) होने से वह बेकाबू हो गया और दूसरी लेन में पहुंच गया। ट्रॉले ने एक के बाद एक 6 वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद इन वाहनों […]