
भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार लगातार कर्ज तले दबती जा रही है। पहले से ही तीन लाख करोड़ रुपए के कर्ज के बोझ तले दबी शिवराज सरकार ने एक बार फिर भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से 15 साल के लिए एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। इस साल अब तक 8हजार करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी म.प्र. सरकार को अब भी 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज लेने की पात्रता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved