img-fluid

मप्रः धनतेरस पर मुख्यमंत्री शिवराज ने खरीदी पूजा की थाली और बर्तन

October 23, 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार शाम को अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल एवं कार्तिकेय चौहान के साथ रोशनपुरा चौराहा पहुँचकर धनतेरस (Dhanteras) के अवसर पर खरीददारी की। उन्होंने शगुन स्वरूप एक चाँदी का सिक्का (a silver coin), पूजा की थाली और बर्तन (Puja plate and utensils) खरीदा। मुख्यमंत्री चौहान ने जाएका पान भंडार की दुकान पर पान भी खाया।


मुख्यमंत्री ने बाजार में धनतेरस की खरीदारी के लिए आये सभी नागरिकों से भेंट कर धनतेरस की शुभकामनाएँ भी दी। नागरिकों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि गरीब और जरूरतमंदों के साथ दीपावली की खुशियाँ बाँटे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण जो बच्चे अपने माता-पिता को खो चुके हैं, उनके साथ मैं दीपावली का पर्व मना कर खुशियाँ बाटूंगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun Oct 23 , 2022
    युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 05.40, ऋतु – शरद     कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, रविवार, 23 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved