img-fluid

MP: इंदौर के आवासीय स्कूल के छात्र ने की CM हेल्पलाइन पर की शिकायत… प्रिंसिपल ने दी फेल करने की धमकी

November 29, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) में सरकारी क्षेत्र के एक आवासीय स्कूल (Residential School) का पंखा खराब होने को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (Chief Minister’s Helpline) पर शिकायत करने वाले छात्र को प्रिंसिपल (Principal) द्वारा परीक्षा में फेल करने की धमकी देने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कर प्रिंसिपल के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, प्राचार्य का दावा है कि उनके द्वारा कही गई बातों को ”तोड़-मरोड़कर” पेश किया जा रहा है और उनका उद्देश्य छात्र को नुकसान पहुंचाना नहीं था।

प्रिंसिपल ने जताई कड़ी आपत्ति
घटना वर्ष 1922 में स्थापित और ‘मल्हार आश्रम’ के नाम से पहचाने जाने वाले शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक स्कूल की है। वीडियो में प्रिंसिपल देवेंद्र रामीश छात्रों के ग्रुप के बीच खड़े कक्षा 11वीं के एक छात्र से पूछते सुनाई दे रहे हैं कि उसने अपने कमरे का पंखा खराब होने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर उन्हें बताए बिना क्यों की?


  • प्रिंसिपल अपने मोबाइल फोन पर एक मैसेज टाइप करके छात्र से उसे पढ़कर सुनाने को कहते हैं जिसमें छात्र को प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्जाम में फेल करने की बात लिखी गई है।

    वीडियो में क्या कहते नजर आ रहे प्रिंसिपल?
    वीडियो में प्रिंसिपल छात्र से कहते सुनाई दे रहे हैं कि चूंकि उसने उन्हें बताए बिना शिकायत की है, इसलिए वह भी उसके खिलाफ बिना बताए कदम उठा सकते हैं।

    ‘तू मर-मरा जाएगा फालतू में’
    वीडियो के आखिर में वह छात्र से कहते सुनाई देते हैं, ”तेरे से मेरे को डर लगने लग गया। कहीं मेरे से गलत हो जाएगा तो तू जिंदगी भर रोएगा मेरे नाम का। वैसे मेरी कुछ बुरा करने की इच्छा नहीं है, पर बुरा हो गया तो क्या करूंगा? तू मर-मरा जाएगा फालतू में…कोई मतलब रहेगा नहीं। तेरे को समझ में आएगी नहीं बात।”

    वीडियो वायरल होने के बाद क्या बोले प्रिंसिपल
    प्रिंसिपल रामीश ने शनिवार को कहा कि उनके कथनों को संदर्भ से अलग करके ”तोड़-मरोड़कर” पेश किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि छात्र ने कुछ लोगों के ”बहकावे” में आकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।

    उन्होंने कहा, ”छात्र के कमरे का पंखा खराब होने पर एक रात पहले ही उसका कंडेंसर बदलवाकर पंखा दुरुस्त करा दिया गया था। इसके बावजूद छात्र ने अगले दिन सुबह बिना मुझे बताए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी।”

    प्रिंसिपल ने कहा – छात्रों को समझा रहे थे
    प्रिंसिपल ने कहा कि वीडियो में उनकी भाषा या लहजा गलत हो सकता है, लेकिन उनका उद्देश्य छात्र को भविष्य में ऐसी शिकायत करने से पहले अपनी समस्या स्कूल मैनेजमेंट को बताने के लिए समझाना था।

    एसडीएम ने स्कूल की व्यवस्था में कमी पाई
    इस बीच, जिला प्रशासन के दल ने मल्हार आश्रम पहुंचकर जांच की। एसडीएम निधि वर्मा ने कहा, ”आवासीय विद्यालय के छात्रावास में काफी अव्यवस्थाएं मिली हैं और इसमें स्वच्छता संबंधी गंभीर समस्याएं हैं। छात्रावास में आग बुझाने के यंत्र नहीं मिले और कैंटीन की स्थिति भी बेहद खराब थी।”

    एसडीएम ने बताया कि आवासीय स्कूल के छात्रों ने उनसे पीने के पानी की समस्या और खाने की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायत की है। जिलाधिकारी शिवम वर्मा ने कहा, ”घटना की जांच कराई गई है। संबंधित लोगों के बयान लिए गए हैं। प्रिंसिपल के निलंबन का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।”

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved