
मुंबई। एसआरए फ्लैट स्कैम मामले में शिवसेना नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में अब दादर पुलिस ने उन्हें समन जारी किया है। किशोरी पेडनेकर को 31 अक्तूबर को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
पिछली तारीख पर पेश नहीं हुई थीं शिवसेना नेता
बता दें कि किशोरी पेडनेकर को इससे पहले 29 अक्तूबर को पेश होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुईं। ऐसे में दादर पुलिस ने उन्हें 31 अक्तूबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved