img-fluid

मिशन 2023 के घमासान में दिखेगा नेतापुत्रों का दम

November 03, 2022

  • अपनों को टिकट दिलाने कुछ पूर्व मंत्रियों ने छोड़ा चुनावी मैदान

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ भाजपा और कांग्रेस में रणनीतिक तैयारियां तेज हो गई हैं, वहीं टिकट के दावेदारों की दौड़ भी शुरू हो गई है। भाजपा में हाईकमान ने भले ही परिवारवाद पर समझौता न करने को लेकर क्राइटेरिया साफ किया है, लेकिन मिशन 2023 के घमासान में नेतापुत्रों का दम दिखेगा। इसके लिए फिलहाल पार्टी के चार बड़े नेता ‘अपनोंÓ के लिए चुनाव मैदान छोड़ चुके हैं। पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और हर्ष सिंह ने विधानसभा चुनाव में बेटे के लिए मैदान छोड़ा था। अब दो पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और नागेंद्र सिंह ने चुनाव लडऩे से इंकार किया है। 12 अन्य नेता भी हैं, जिनके अपने टिकट की दावेदारी में हैं। यानी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में टिकट के लिए जोरदार घमासान होने के आसार हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मई में कहा था, परिवारवादी पार्टी हमारे लोकतंत्र और युवाओं की सबसे बड़ी दुश्मन है। ये अपने विकास के बारे में ही सोचती हैं। इसके बावजुद नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भी भाजपा नेताओं ने बेटे-बहू और नजदीकी रिश्तेदारों को चुनाव लड़ाया और इनके लिए पूरी ताकत लगाई थी। अब विधानसभा चुनाव में किस नेता के बेटे या बेटी को टिकट मिलेगा, ये गाइडलाइन ही तय करेगी।



विजयवर्गीय सहित कई छोड़ चुके सीट
2018 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बेटे आकाश के लिए सीट छोड़ दी थी। अब बालाघाट से विधायक गौरीशंकर बिसेन ने चुनाव लडऩे से इनकार किया है। वे पूर्व मंत्री और सात बार के विधायक हैं। उम्र 70 वर्ष है। उन्होंने बेटी मौसम बिसेन को भावी विधायक कहकर चुनावो के लिए आगे किया है। भोपाल में एक बड़ा डिनर दे चुके हैं। इधर, नागौद से विधायक नागेंद्र सिंह ने बयान दिया कि अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी उम्र 80 साल है। बताया जा रहा है कि नागेंद्र सिंह अपने दोनों बेटों या फिर भतीजे में से किसी एक के लिए दावेदारी करेंगे। गुढ़ से चार बार के विधायक नागेंद्र सिंह भी अपने बेटों के लिए सीट छोड़ सकते हैं। उनकी उम्र भी 82 साल हो चुकी है। पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार दोबारा बेटे मुदित के लिए टिकट मांगेंगे। वहीं जयंत मलैया बेटे सिद्धार्थ के लिए प्रयास करेंगे।

Share:

  • दो साल बाद PHQ में छुट्टी के आवेदनों की भरमार

    Thu Nov 3 , 2022
    करीब 3 दर्जन से अधिक अफसरों ने छुट्टी के लिए आवेदन किया भोपाल। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक छुट्टी से दूर रहे प्रदेश के आईपीएस अफसरों ने छुट्टी के लिए आवेदन देना शुरू कर दिया है। कुछ अगले महीने तो कुछ नव वर्ष के दौरान छुट्टी पर जाना चाहते हैं। इस कारण पीएचक्यू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved