img-fluid

6 महीने पहले कांग्रेस देगी युवाओं को टिकट

November 05, 2022

  • यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बोले… क्राइटेरिया फिक्स, 3 महीने में यह करना होगा

भोपाल। हमारा पहला मकसद है कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बने। जमीनी स्तर पर जो मजबूत युवा कार्यकर्ता हैं, जिनके नाम सर्वे में सामने आएंगे, उनको टिकट दिलाएंगे। इसमें कोई कोटा सिस्टम नहीं है। कमलनाथ ने भी चुनाव की तैयारी कर रहे मजबूत युवा साथियों को चिन्हित करने की बात कही है। युवा कांग्रेस के बूथ लेवल वर्कर से लेकर स्टेट की टीम में काम करने वाले उन कार्यकर्ताओं को टिकट की पैरवी करेंगे जो मजबूती से चुनाव लड़कर जीतने की स्थिति में हो। यह बात यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उम्मीदवारी पर कही। वे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने भोपाल पहुंचे हैं। पीसीसी में आयोजित बैठक से पहले मीडिया से चर्चा में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने यह बात कही।

तीन महीने में 65 हजार बूथ पर वर्कर्स की लिस्ट होगी तैयार
28 हजार बूथ कम्प्लीट हो चुके हैं। उनका कॉल सेंटर से वैरिफिकेशन भी पूरा हो गया है। दो तीन महीने में सभी 65 हजार बूथ पर बूथ जोडो-यूथ जोडो का काम पूरा करने का टाइम तय किया है।मोबाइल एप में ये डेटा दर्ज किया जा रहा है। दो तीन-महीने में यह काम पूरा हो जाए, इसके लिए ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। 125 विधानसभाओं के प्रभारियों की ट्रेनिंग हुई है। ये सभी पहले से काम में लगे हुए हैं। बूथ के यूथ को आगे कौन से काम करने हैं, जल्द ही ये जानकारी सामने लाएंगे। मंहगाई, बेरोजगारी, करप्शन के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के आंदोलन तेज होंगे। बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। अच्छे दिन का भाव सबको पता लग गया 100 रुपए के पार पेट्रोल पहुंच गया है। काला धन चुनाव के पहले चिल्ला रहे थे, अब क्यों ये नहीं बताते कि स्विस बैंक में काला धन क्यों बढ़ गया।


107 विधानसभाओं के प्रभारियों की बैठक
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया- मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के पदाधिकारी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष तथा यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के लिए घोषित 107 विधानसभाओं के प्रभारियों की बैठक पीसीसी सभागार में होगी। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इस बैठक में श्रीनिवास बीवी के साथ, संगठन के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी पराग शर्मा, राजीव पटनाइक मौजूद रहेंगे। बैठक में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो पदयात्रा के मध्यप्रदेश में आगमन पर की तैयारियों के संबंध में भी रणनीति बनेगी।

15 दिन में तैयार होगी युवाओं की लिस्ट
श्रीनिवास ने कहा- 15-20 दिनों में ये जानकारी तैयार करा रहे हैं कि कितने साथी आने वाले दिनों में चुनाव लडऩे वाले हैं। आखिरी समय में युवा कांग्रेस का टिकट मांगने नहीं जाएंगे। चुनाव लडऩे के इच्छुक युवाओं को टास्क दिए जाएंगे। बूथ कमेटी से लेकर तमाम काम पूरा करने वालों को टिकट की मजबूती से पैरवी की जाएगी। तीन महीने युवाओं को काम करने का मौका देंगे। इसके बाद सर्वे कराएंगे।

Share:

  • 2023 में भी बनेगी मप्र में भाजपा की सरकार

    Sat Nov 5 , 2022
    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- जनता का मत और मन हमारे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश की जनता का मन और मत हमारे साथ है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचने के कारण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved