img-fluid

इंदौर: पार्षद के पारिवारिक विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग, बारात में ढोलक बजा रहे युवक को लगे बंदूक के छर्रे

November 26, 2026

इंदौर। इंदौर में एक बार फिर हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में पार्षद और एमआईसी सदस्य प्रिया बंटी डांगी के पारिवारिक विवाह समारोह में बारात के दौरान 12 बोर की बंदूक से फायरिंग की गई। इस दौरान ढोलक बजा रहे युवक को बंदूक के छर्रे लग गए… घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में संजय और पीरू मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।


  • दरअसल, बुधवार रात पार्षद प्रिया बंटी डांगी के चचेरे भाई गोपाल डांगी की बारात निकल रही थी। इसी दौरान बारात में मुकुल बनेले ढोलक बजा रहे थे, तभी 12 बोर की बंदूक से की गई हर्ष फायरिंग के छर्रे मुकुल को जा लगे। हादसे में घायल मुकुल को राजमोहल्ला स्थित ऑरेंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पंढरीनाथ पुलिस ने संजय और पीरू मौर्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 और 125(A) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की बात सामने आई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved