बीदर । कर्नाटक के बीदर में (Bidar of Karnataka) शनिवार अल सुबह भीषण सड़क हादसा (horrific road accident) हो गया। जिसमें 7 महिलाओं की मौत (death of women) हो गई और 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
आपको बता दें कि कर्नाटक के बीदर में भीषण सड़क हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई और 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात ट्रक और एक ऑटो रिक्शा की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। बताया जा रहा है कि महिलाएं कर्नाटक के बीदर स्थित एक गांव से देर रात ऑटो रिक्शा में सवार होकर घर की ओर जा रहीं थी। महिलाएं पेशे से मजदूर बताई जा रही हैं जो गांव में दिनभर मजदूरी कर लौट रही थीं। घटना बीदर के बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास हुआ।
पुलिस ने कहा कि दोनों वाहनों के चालक समेत 11 लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved