img-fluid

ठंड में भी गर्मी का अहसास … दिन और रात का पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा

November 07, 2022

  • हवाओं की दिशा बदलने से शहर में उछला पारा, कल के बाद फिर पड़ेगी तीखी ठंड

उज्जैन। शहर में ठंड के दिनों में भी लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो कल के बाद एक बार फिर ठंड का असर बढ़ेगा।


वेधशाला मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय सामान्य तौर पर दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहता है और समय के साथ इसमें और गिरावट आती है, लेकिन इस समय शहर में हवाओं की दिशा बदलने के कारण तापमान में उछाल आ रहा है। हालांकि आज एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर से टकराने की संभावना है, जिससे वहां बर्फबारी होगी और इसका असर परसों तक उज्जैन सहित मध्य भारत में एक बार फिर तीखी ठंड के रूप में देखने को मिलेगा।

Share:

  • सुबह चतुर्दशी का स्नान...शाम को होगा शिप्रा में दीप दान

    Mon Nov 7 , 2022
    रामघाट पर सुबह से लोग कर रहे स्नान-गयाकोठा और सिद्धवट पर दूध चढ़ाने वालों की भीड़ उज्जैन। कल चंद्रग्रहण लगेगा। इसके चलते आज सुबह वैकुठ चतुर्दशी मनाई जा रही है और लोग शिप्रा स्नान कर गयाकोठा और सिद्धवट पर दूध चढ़ाने जा रहे हैं। ग्रहण के कारण आज शाम को कार्तिक पूर्णिमा का दीप दान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved