नागदा। संतों का जीवन नदी में रहे हुए पानी के समान होता है। जिस प्रकार नदी में रहा हुआ पानी हर घाट की प्यास को बुझाकर सागर में समर्पित हो जाता है। उसी प्रकार संत भी अनेक जीवों का कल्याण करते हुए मोक्ष पद को प्राप्त करने के लिए तत्पर रहते है।
यह बात चार मास का चातुर्मास पूर्ण करने परं मंगलवार को विहार अवसर पर साध्वी तत्वलताश्रीजी ने कही। विदाई समारोह से पूर्व साध्वीश्री ने सुबह 5 बजे लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित पाठशाला भवन से चातुर्मास परिवर्तन कर जैन कॉलोनी स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर में साध्वीश्री की निश्रा में सुबह 6.30 बजे भक्तांबर पाठ का आयोजन किया गया। 8.30 बजे जैन कॉलोनी से चल समारोह के रूप में साध्वीश्री महिदपुर मार्ग स्थित नाकोड़ा पाश्र्वनाथ जैन मंदिर पहुंचे। सुबह 9.30 बजे शंत्रुजय तीर्थ की भावयात्रा, देववंदन एवं रास का वाचन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. विपिन वागरेचा ने बताया दोपहर 4 बजे साध्वीश्री ने महिदपुर मार्ग स्थित दादावाड़ी परिसर से ग्राम रूपेटा के लिए विहार किया।
यह भी हुआ
सुबह 10.30 बजे से मंगलाचरण से विदाई समारोह शुरू हुआ। सामूहिक गुरूवंदन की प्रस्तुति श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील वागरेचा ने दी। श्रीसंघ एवं चातुर्मास समिति पदाधिकारियों द्वारा कांबली अर्पण की गई। संचालन मनोज वागरेचा ने किया। आभार सुरेंद्र कांकरिया ने माना। गुरूदेव की आरती का लाभ बाबुलाल बाफना परिवार ने लिया। विदाई समारोह के पश्चात मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ के स्वामीवात्सलय का आयोजन दादावाड़ी परिसर में किया गया।
महिदपुर रोड। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंगलवार की सुबह नगर आगमन पर अलग-अलग स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रतापसिंह गुर तथा जिला पंचायत सदस्य दलजीत गुर के नेतृत्व में गुर नेस्ट पर स्वागत किया। इस […]
ग्वालियर। डबरा थाना क्षेत्र (Dabra police station area) में बीती रात आगजनी (fire broke out) की घटना में एक व्यक्ति की झोपड़ी में सोते समय जलकर मौत (burning alive) हो गई। मृतक के बेटे और पड़ोसियों ने आग की लपटों के बीच घिरे व्यक्ति को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो […]
पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी कटनी। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर फारेस्टर प्लेग्राउंड में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य समारोह में आयोजित होने […]
संसद में बिजली संशोधन बिल-2022 दोबारा पेश किए जाने के खिलाफ गुना। संसद में बिजली संशोधन बिल-2022 दोबारा पेश किए जाने के खिलाफ मप्र बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन व जनता दल यूनियन ने संयुक्त रूप से विद्युत वितरण कंपनी के द्वार पर बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।इस दौरान ट्रेड यूनियन लीडर नरेंद्र भदौरिया ने कहा […]