img-fluid

तंवर बने भाजपा ग्रामीण किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, रैली निकाली

October 29, 2026

झारडा/ महिदपुर रोड। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने उज्जैन ग्रामीण किसान मोर्चा की कमान एक ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता को सौंपी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने शंभू सिंह तंवर (नलखेड़ा) को उज्जैन ग्रामीण किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।


  • इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा होते ही समूचे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और जश्न का माहौल छा गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि शंभू सिंह तंवर एक ऊर्जावान और संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक सशक्त होगा। मनोनयन के पश्चात बुधवार रात को झारड़ा नगर में एक अभूतपूर्व व भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। जुलूस में झारड़ा नगर सहित दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शंभू सिंह तंवर ने शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। किसान वर्ग के हितों की रक्षा करना और उन्हें भाजपा की विचारधारा से जोडऩा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पधारे हुए समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

    Share:

  • खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उन्हेल एवं नागदा में मावा विक्रेताओं पर कार्यवाही

    Thu Oct 29 , 2026
    नागदा। खाद्य विभाग की टीम द्वारा उन्हेल एवं नागदा में मावा निर्माताओं व विक्रेताओं की जांच की गई, जहाँ पर प्राथमिक परीक्षण ब्यूटिन टेस्ट आदि नेगेटिव पाये गये। विभाग द्वारा मानक स्तरों की जांच हेतु मावा व घी के जैन ट्रेडिंग कम्पनी मावा निर्माण केन्द्र, पगारा स्टेण्ड उज्जैन रोड उन्हेल से मावा के 02 नमूने, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved