
महिदपुर। जैन धर्मशाला के पीछे माँ शीतला माता मंदिर पर भंडारा आयोजित किया गया। समिति की ओर से विधायक का स्वागत किया गया।
क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस ने जय माँ काली नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भंडारे में सम्मिलित होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़, जिला उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया, सुमन सोनगरा भी उपस्थित थे। समिति की ओर से दिनेश बगाना, मनीष लश्करी आदि सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक दिनेश जैन बोस ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि माँ काली सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।