img-fluid

कल दुनिया हो जाएगी 8 अरब , भारत पछाड़ेगा चीन को

November 14, 2022

सोमवार। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक दुनिया की आबादी 15 नवंबर को 8 अरब के जादुई आंकड़े को पार कर जाएगी। विश्व जनसंख्या संभावना 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की आबादी साल 2080 के आसपास अपने चरम पर पहुंच जाएगी। इस दौरान जनसंख्या के 10.4 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत साल 2023 तक चीन को पीछे छोडक़र दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।


चीन में विकट स्थिति…सरकार चाहती है आबादी बढ़े, पर लोग तैयार नहीं

लंबे समय तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन ने एक बच्चे की सख्त नीति को साल 1980 से 2015 तक लागू किया, लेकिन अब घटती जनसंख्या के चलते  सरकार की कोशिश है कि लोग कम से कम 3 बच्चे पैदा करें। लेकिन चीन में कई विवाहित युवा केवल एक ही बच्चा पैदा करना चाहते हैं और हालत यहां तक है कि युवा शादी ही नहीं करना चाहते हैं। दरअसल, चीन में बच्चों को पालना बहुत खर्चीला होता जा रहा है। इसी के चलते बहुत सी चीनी लड़कियां अब काफी देरी से शादी कर रही हैं, जिससे उनका गर्भवती होना कठिन हो गया है।

Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon Nov 14 , 2022
    महिलाओं को एक पल भी नहीं छोड़ रहे पीपी भले ही चम्बल के कुछ इलाकों में चुनी हुई महिलाओं के पति ही सभी बैठकों और कार्रवाई में भाग लेते हंै, वैसे ही इंदौरी पीपी भी कर रहे हैं। ये पार्षद पति एक पल भी अपनी पत्नियों को नहीं छोड़ रहे हैं या यूं कहें कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved