img-fluid

बच्चे फास्ट फूड से बचें और प्राकृतिक चीजों को अपनाएं

November 28, 2022

  • राज्यपाल पटेल ने आरोग्य भारती की कार्यशाला में कहा

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बच्चों को फास्ट फ़ूड से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चीजें कुदरत की देन हैं, उन्हें अपनाएँ। अनियमित खान-पान से स्वास्थ्य प्रभावित होता है। स्वास्थ्य सुधार की दृष्टि से नियमित खान-पान पर ध्यान देना होगा। ाज्यपाल पटेल रविवार को गाँधी मेडिकल कॉलेज के सभागार में हुई एक दिवसीय आरोग्य भारती की राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।


राज्यपाल ने कहा है कि फिजियोथैरेपी के ज़रिए सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है। इस दिशा में शोध एवं अनुसंधान के और अधिक प्रयास किए जाना चाहिए। रराज्यपाल ने कहा कि अपना स्वास्थ्य खुद की जि़म्मेदारी है। आरोग्य भारती इस दिशा में काम कर रही है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवन शैली में अपना कर स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है। पटेल ने कहा कि फिजियोथैरेपी सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने का काम करती है। इससे रोगों का निदान आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा तंत्र जहाँ एक ओर व्यवसाय है, वहीं इसके माध्यम से समाज-सेवा के भी पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। सभी को इस दिशा में भी विचार करना चाहिए।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि फिजियोथैरेपी एक ऐसी उपचार प्रणाली है, जिसमें बिना दवाई और इंजेक्शन के शरीर की आंतरिक समस्याओं का निदान होता है। फिजियोथैरेपी में व्यायाम, उष्मा, प्रकाश, जल, विद्युत प्रवाह इत्यादि विशिष्ट उपचारात्मक उपायों से बीमारी और विकारों का उपचार किया जाता है।

Share:

  • पवन सोनी की आंख में लगता है 30 हज़ार का इंजेक्शन, आर्थिक रूप से टूटा पत्रकार

    Mon Nov 28 , 2022
    हर एक आंख में होती है मुंतजिर कोई आंख हर एक दिल में कहीं कुछ जगह निकलती है। भोपाल के सीनियर सहाफियों (पत्रकारों) में शुमार पवन सोनी साब इन दिनों आंख से बावस्ता मजऱ् से निहायत परेशान हैं। इस मजऱ् के चलते पत्रकार की ज़हनी, दिमाग़ी और जिस्मानी हालत तो गिर ही गई है, इनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved