नई दिल्ली। अभी दिल्ली शराब नीति (delhi liquor policy) का मामला शांत हुआ नहीं कि इसकी गूंज अब तेलंगाना तक भी पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने पहली बार मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (Chief Minister K Chandrasekhar Rao) की बेटी और MLC के कविता (Kavita) का नाम शामिल किया है।
आपको बता दें कि जांच एजेंसी ने आरोप लगाए हैं कि साल 2021 और 2022 के बीच कविता ने 6 बार फोन बदले हैं। ईडी ने बुधवार को आरोपी अमित अरोड़ा की रिमांड रिपोर्ट दाखिल की है। इसी बीच तेलंगाना की विधायक के कविता ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी राज्य जहां चुनाव होने हैं वहां प्रवर्तन निदेशालय पीएम से पहले पहुंच जाता है। उन्होंने कहा, “बच्चा बच्चा जनता है, मोदी से पहले ईडी आती है।”
का नाम घसीटे जाने पर भाजपा की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वह भाजपा के दो नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगी, जिनमें से एक नेता के बारे में उन्होंने दावा किया कि वह शराब माफिया और आप सरकार के बीच बिचौलिया थीं, लेकिन अब कविता भी आबकारी नीति में फंसती नजर आ रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved