
सियोल. उत्तर कोरिया (North Korea) ने दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी फिल्में (american movies) देखने के लिए हाई स्कूल के दो छात्रों को मौत के घाट उतार दिया. एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. कोरियाई नाटकों (korean dramas) जिसे के-ड्रामा के नाम से जाना जाता है, को देखना या उसे डिस्ट्रीब्यूट करना उत्तर कोरिया में सख्त मना है. द इंडिपेंडेंट के मुताबिक 16 और 17 साल के दो लड़के अक्टूबर में उत्तर कोरिया के रयांगांग प्रांत के एक स्कूल में मिले थे और उन्होंने साथ में कई दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी ड्रामा (american drama) शो देखे.
द मिरर में प्रकाशित खबर के अनुसार, शहर के एक हवाई क्षेत्र में स्थानीय लोगों के सामने दो किशोरों को मार डाला गया. यह घटना अक्टूबर में हुई थी, लेकिन हत्याओं की जानकारी पिछले हफ्ते ही सामने आई. सरकार ने कहा कि दोनों लड़कों द्वारा किए गए अपराध ‘भयानक’ थे, इसलिए डरे हुए स्थानीय लोगों के सामने दोनों को मौत की सजा दी गई, ताकि उसे देखकर अन्य को भी सबक मिले.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved