
मुंबई। इरफान खान के बेटे बाबिल खान की डेब्यू फिल्म कला हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं। जिसके बाद कई फिल्मी जगत के सितारे बाबिल के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। इसी श्रेणी में कंगना रनौत ने भी बाबिल की पहली फिल्म ‘कला’ देखी। उन्होंने निर्देशक अन्विता दत्त और मुख्य अभिनेताओं में बाबिल और तृप्ति डिमरी की प्रशंसा की है। कंगना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी लिखा कि वह फिल्म से अपनी नजरें नहीं हटा पा रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved