img-fluid

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, धन की देवी मां लक्ष्‍मी की बरसेगी कृपा

December 09, 2022

नई दिल्‍ली। आज का दिन शुक्रवार (Friday) है और आज का दिन धन की देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) जी को समर्पित होता है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। इन्हें प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति हर संभव प्रयत्न करता है। इसके साथ ही शुक्र देव भौतिक सुख, संपन्नता के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन में भौतिक संपन्नता बनी रहती है। मान्‍यता है कि अगर शुक्रवार के दिन कुछ उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) के प्रसन्न होने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि (Prosperity) आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक हो जाती है। तो आइए जानते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के खास उपाय।

करें ये उपाय
अगर आप अपने घर में लंबे समय तक सुख-समृद्धि (Prosperity) को बनाए रखना चाहते हैं तो आपकको शनिवार की शाम पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक लगाना होगा।

सुबह के समय घर के मुख्यद्वार पर रंगोली सजाएं और गंगा जल के साथ छिड़काव करें। वहीं, अगर आप शुद्ध केसर से स्वास्तिक बनाते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।


  • शुक्रवार (Friday) के दिन सुबह के समय सफेद वस्त्र पहनें और मां लक्ष्मी के सामने बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें। फिर उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।

    शुक्र ग्रह सफेद रंग का स्वामी है। इसलिए शुक्रवार के दिन शुक्र के पसंदीदा सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। मसलन इस दिन सफेद कपड़े पहनने की कोशिश करें या फिर जेब में सफेद रंग का रुमाल रखें।

    जब भी किसी शुभ कार्य के लिए जाएं तो पहले मीठा दही खाएं। उसके बाद घर से निकलें।

    अगर शुक्रवार (Friday) के दिन लक्ष्मी जी के मंदिर में शंख, कोड़ी, कमल का फूल, मखाने, बताशे, खीर और गुलाब का इत्र चढ़ाया जाए तो मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।

    शुक्र ग्रह सफेद रंग का स्वामी है। इसलिए शुक्रवार (Friday) के दिन शुक्र के पसंदीदा सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। मसलन इस दिन सफेद कपड़े पहनने की कोशिश करें या फिर जेब में सफेद रंग का रुमाल रखें।

    अगर धन प्राप्ति में आपको किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो शुक्ल पक्ष के पहले वीरवार को शुद्ध केसर का तिलक माथे पर लगाना चाहिए। इससे सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

    नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । हम इस पर किसी भी प्रकार का दावा नही करतें हैं।

    Share:

  • सफलता पाने में बेहद काम आंएगी आचार्य चाणक्‍य की ये बातें, आप भी जरूर जान लें

    Fri Dec 9 , 2022
    नई दिल्‍ली. जीवन में सफलता (Success) पाने के लिए कुछ खास चीजों का होना जरूरी है. यदि बड़ी सफलता पाना चाहते हैं तो उसके लिए तो इनकी अहमियत और बढ़ जाती है. आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) ने अपने नीति शास्‍त्र में कई ऐसी बातें बताई हैं जो सफलता पाने में बहुत मददगार साबित हो सकती हैं. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved