कीव। यूक्रेन पर रूस (Russia on Ukraine) ने एक बार फिर जोरदार हमला किया है। यूक्रेन की राजधानी कीव की कई प्रमुख सरकारी इमारतें ध्वस्त (buildings demolished) कर दी गयीं। यूक्रेन के कई शहरों की बिजली गुल (power failure) हो गयी है। इस बीच कीव के मेयर ने रूस के दस ईरानी ड्रोन मार गिराने का का दावा किया है।
यूक्रेन पर रूसी हमले के दसवें महीने में भी आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई है। रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के कई शहरों में एक साथ ईरानी ड्रोन से हमले किए हैं। ये शहर बर्बादी की हालत में पहुंचने से स्थितियां भयावह हो गयी हैं। कई शहरों की बिजली गुल हो गयी है। केवल ओडेसा शहर में 15 लाख लोगों के घरों की बिजली गुल है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में भी धमाकों की गूंज सुनी गयी है। कीव पर भी ईरानी ड्रोन से हमले किये गए हैं। इस कारण शहर की प्रमुख सरकारी इमारतें ध्वस्त हो गयी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved