
भोपाल। प्रदेश में उत्तरी सर्द हवाओं का रुख होते ही सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इन दिनों उत्तर से सर्द हवा आ रही है। इससे अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम पारा गिर गया। कई स्थानों पर तापमान 4 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। मंगलवार को नौगांव सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। छतरपुर में शीतलहर की स्थिति रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 7 स्थानों कोहरे का ऑरेंज व 5 स्थानों पर यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले एक दो दिनों से हवा का रुख उत्तरी हुआ है। इससे सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार 7 स्थानों पर घने और 5 स्थानों पर मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved