img-fluid

14 जनवरी को शनि की राशि में प्रवेश करने जा रहे सूर्यदेव, इन 4 राशियों को मिलेगा तगड़ा लाभ

January 04, 2023

नई दिल्‍ली (new Delhi)। ग्रहों के राजा सूर्य (Surya ) अपने पुत्र शनि की राशि मकर में 14 जनवरी 2023 को प्रवेश करेंगे। सूर्य को साहस, आत्मा, पराक्रम व सेहत आदि का कारक माना गया है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि (Capricorn) में प्रवेश करेंगे तो इस दिन पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

सूर्य शनि के पिता हैं फिर भी इनके बीच शत्रुता का भाव है। शत्रु भाव वाले शनि और सूर्य के एक घर में आने से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य हर साल एक बार अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं और एक महीने तक उसी राशि में रहते हैं। जानें सूर्य के पुत्र शनि की राशि में जाने से किन राशियों को होगा महालाभ-

वृषभ राशि-
वृषभ राशि (Taurus) वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan ) लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपको करियर व व्यापार में तरक्की मिलने के योग हैं। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।


मिथुन राशि-
मिथुन राशि (Gemini) वालों के लिए सूर्य का मकर राशि में आना काफी शुभ रहने वाला है। एक महीने तक आपका करियर व व्यापार अच्छा चलता रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी। धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि-
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का शनि की राशि में आना शुभ रहेगा। इस अवधि में अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। विवाहितों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता रहेगी।

मकर राशि-
सूर्य गोचर मकर राशि में ही हो रही है ऐसे में मकर राशि वालों को बड़े लाभ की संभावना है। मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना पर आधारित हैं, हम इन पर किसी भी प्रकार दावा नहीं करते हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • मस्क को नए साल में बड़ा झटका, नेटवर्थ के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं अडानी

    Wed Jan 4 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। एलन मस्क (Elon Musk) को नए साल के पहले कारोबारी दिन को ही 9.09 अरब डॉलर का बड़ा झटका (Big shock of $ 9.09 billion) लगा है। छुट्टियों के बाद मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार (american stock market) खुले तो टेस्ला के शेयर 12.24 फीसद से अधिक टूटे (Tesla shares fell […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved