वाशिंगटन। पहला रोबोट वकील अगले महीने कोर्ट में एक व्यक्ति का पक्ष रखेगा। न्यूयार्क पोस्ट के अनुसार, अगले महीने इतिहास रचा जाएगा, जब दुनिया का पहला रोबोट वकील एक प्रतिवादी को अदालत में ट्रैफिक टिकट से लड़ने में मदद करेगा।
आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस बॉट प्रतिवादी के स्मार्टफोन पर चलेगा। यह वास्तविक समय में अदालती दलीलें सुनेगा और प्रतिवादी को सलाह देगा कि ईयरपीस के माध्यम से क्या कहना है। डू नॉट पे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जाशुआ ब्राउनर ने बताया, सच्चाई पर टिके रहने के लिए एआई को प्रशिक्षित किया गया है।
मॉस्को। रूस की प्राइवेट आर्मी ‘वैगनर ग्रुप’ की सेना यूक्रेन के खिलाफ एक बार फिर से आक्रामक हो गई है। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यूक्रेनी शहर सोलेदार पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पिछली गर्मियों के बाद मास्को […]
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लेखिका ई. जीन कैरोल (E. Jean Carroll) से दुष्कर्म एवं मानहानि मामले (Defamation Case) में उनको अब 83.3 मिलियन डॉलर (83.3 million Dollar) का हर्जाना चुकाना होगा। दरअसल, ट्रंप ने गुरुवार को न्यूयार्क की संघीय अदालत में गवाही दी, […]
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन में जंग जारी है। यूक्रेन अब रूसी सेना पर पलटवार कर रहा है। रूस जहां यूक्रेन पर ताबड़तोड़ बम गिरा रहा है, वहीं यूक्रेन रूसी हमलों को नाकाम कर रहा है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल को मार गिराया है। रूस के […]
वाशिंगटन (Washington)। चीन और ताइवान (China and Taiwan) के बीच जारी तनाव के बीच अब अमेरिका (US) ने डराने वाली चेतावनी दी है। अमेरिका ने चेताया है कि वर्ष 2027 तक चीन की सेना ताइवान पर हमला करेगी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) के निदेशक का दावा है कि चीनी राष्ट्रपति अपनी सेना को हमले […]