
उज्जैन। कल सुबह से ठंड की वापसी हो गई थी और आज सुबह न्यूनतम तापमान और गिर गया तथा 8.8 डिग्री पर पहुँच गया। सुबह से बर्फीली हवाएँ चल रही है। दो दिन में रात का तापमान करीब 4 डिग्री तक गिर गया। उल्लेखनीय है कि सप्ताह के आखिरी दिन आज न्यूनतम तापमान और गिर गया है। एक दिन पहले वेधशाला में न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री गिरकर 9 डिग्री पर आ गया था, लेकिन आज सुबह शहर में सर्द हवाओं की रफ्तार अधिक होने के कारण कल के मुकाबले आज सर्दी अधिक महसूस हो रही है।
तापमान भी घटकर सुबह 8.8 डिग्री पर पहुंच गया था। कुल मिलाकर मकर संक्रांति से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी की वापसी हुई है। कल दिन का तापमान भी 22.6 डिग्री रह गया था। इसके आज और नीचे गिरने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। सर्दी की वापसी के कारण विशेषकर सुबह और शाम के समय जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved