
इस्लामाबाद। बढ़ती महंगाई और खाद्यान्न की कमी से जूझते पाकिस्तान में गृहयुद्ध की आशंका बढऩे लगी है। भूख से व्याकुल लोग अब मरने-मारने पर उतर गए हैं। कराची में हिंसक वारदात के बाद आज पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में भी हजारों लोगों ने आगजनी की।
पाकिस्तान में आटे तक के दाम लोगों के बजट से बाहर हो गए हैं। इसके चलते पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। कल जहां देश के कई हिस्सों में लूटपाट हुई, वहीं पाक अधिकृत कश्मीर भूख से व्याकुल लोग सडक़ों पर उतर आए और जमकर आगजनी के साथ नारेबाजी करते हुए कहा कि कि हमारे पास न तो खाने को आटा है और न पीने को पानी। हिंसा पर उतारू प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह आगजनी की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved