img-fluid

अजमेर शरीफ में लगे देश विरोधी नारे

January 30, 2023

अजमेर। अजमेर दरगाह में जियारत के आए जायरिनों द्वारा देश विरोधी नारे लगाए जाने पर हंगामा मच गया। दरगाह के खादिम ने जब देश विरोधी नारे लगाने से मना किया तो खादिम और जायरिनों में हिंसक झड़प हो गई। कई लोग घायल हो गए। यहां ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में 811वें उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरिन पहुंचे थे, तभी कुछ लोग देशविरोधी नारे लगाने लगे, जिससे दरगाह के खादिम नाराज हो गए और उन्होंने लोगों से देश विरोधी नारे लगाने से मना किया, जिससे जायरिन नाराज हो गए और खादिम से भिड़ गए। जायरीन और खादिम समर्थकों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई लोगों को चोट आई। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ।

लव जिहाद के खिलाफ मुम्बई की सडक़ों पर उतरे हिन्दूवादी

मुंबई। लव जिहाद को लेकर मुंबई में हिन्दूवादी संगठनों ने एक मार्च निकाला, जिसमें कई भाजपा विधायक भी शामिल हुए। मार्च में हजारों की संख्या में विहिप, बजरंग दल और संघ के कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जो लव जिहाद के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे। मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात था।

Share:

  • मालवा प्रांत में होने वाला था विहिप का प्रदर्शन, प्रशासन ने रूकवा दिया

    Mon Jan 30 , 2023
    इन्दौर। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता आज मालवा प्रांत में बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने रात में ही पदाधिकारियों से बात कर प्रदर्शन रूकवा दिया। इस दौरान ज्ञापन भी दिया जाना था। कहा जा रहा है कि प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया है, इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved