
मुंबई। हवाई जहाज (Airplane) में यात्रियों की बदसलूकी का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने इटली की महिला को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस (Mubai police) ने मामले में चार्जशीट (Charg sheet) दाखिल कर दी है। आरोप है कि अबु धाबी से मुंबई आ रही फ्लाइट में उन्होंने कैबिन क्रू के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं बाद में वह अपने कपड़े उतार कर अर्धनग्न हालत में विमान में चलने लगीं।
पुलिस को एयर विस्तारा फ्लाइट UK 256 के मुंबई लैंड करने के बाद कैबिन क्रू से शिकायत मिली थी। विमान ने अबु धाबी से देर रात 2.03 बजे उड़ान भरी थी। कहा जा रहा है कि इकोनॉमी क्लास (economy class) की टिकट रखी एक महिला यात्री पाओला पेरूचियो बिजनेस क्लास में बैठने की जिद कर रही थीं। ऐसा करने से रोके जाने पर उन्होंने क्रू के साथ मारपीट की और विमान में कपड़े उतारकर घूमने लगीं।
फिलहाल, सहार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उन्हें सहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। खबर है कि महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved