img-fluid

राहुल गांधी को जीवनभर ‘मॉक प्रधानमंत्री’ बनाए रखे विपक्ष : भाजपा का तंज

November 01, 2026

नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के (india) प्रतीकात्मक जन महाभियोग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने विपक्ष पर संसद और लोकतांत्रिक संस्थाओं का उपहास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी को कितनी भी बार लॉन्च करने का प्रयास कर ले, वह सफल नहीं होगी। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष चाहे तो राहुल गांधी को जीवनभर अपना ‘मॉक प्रधानमंत्री’ बनाकर रख सकता है।

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पात्रा ने कहा कि विपक्ष प्रतीकात्मक संसद आयोजित करे या मार्च निकाले, जनता समझ चुकी है कि राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाने के लिए कोई ईंधन नहीं बचा है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना ऐसे सैटेलाइट से की, जो कभी लॉन्च नहीं हो सकता।



  • पात्रा ने कहा कि विपक्ष ने जो मॉक संसद बनाई है, उसे समाप्त नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी को सत्ता पक्ष की ओर बैठाकर उन्हें टी-शर्ट की जगह कुर्ता-पायजामा पहना दिया जाए और विपक्षी नेता रोजाना ‘प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री’ का जाप करते रहें। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि विपक्ष राहुल गांधी को जीवनभर अपना ‘मॉक प्रधानमंत्री’ बनाए रख सकता है, इससे भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है।

    भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ संबंधी आरोपों को भी खारिज किया। पात्रा ने दावा किया कि देश में पहली वोट चोरी जवाहरलाल नेहरू के समय हुई थी। उनके अनुसार, नेहरू ने सरदार वल्लभभाई पटेल के समर्थन को दरकिनार कर लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी करते हुए प्रधानमंत्री पद हासिल किया था।

    विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देकर कांग्रेस पर हमला

    इससे पहले भाजपा ने विश्व बैंक की एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए विपक्षी गठबंधन की प्रतीकात्मक संसद पर निशाना साधा था। भाजपा प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विश्व बैंक के आंकड़ों ने विपक्ष की मॉक संसद को मजाक का पात्र बना दिया है।

    रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अत्यंत गरीबी की दर वर्ष 2011 के 27.1 प्रतिशत से घटकर 2023 में 2.6 प्रतिशत रह गई। इस अवधि में अनुमानित 49.60 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। त्रिवेदी ने इन आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार गरीबी उन्मूलन के लिए काम कर रही है, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अराजकता फैलाने में लगी है।

    ‘अर्थव्यवस्था नहीं, विपक्ष की अंतरात्मा मर चुकी है’

    त्रिवेदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भी पलटवार किया। राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बर्बाद होने की बात कही थी। इसके जवाब में त्रिवेदी ने कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट से पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि विपक्ष की अंतरात्मा मर चुकी है।

    उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी से वास्तविकता तथा कल्पना के बीच अंतर समझने की अपील करते हुए सवाल किया कि कांग्रेस कब तक भ्रम में फंसी रहेगी और अपने नेता को खुश करने के लिए राजनीतिक नुकसान उठाती रहेगी।

    भाजपा का यह हमला ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित प्रतीकात्मक जन महाभियोग कार्यक्रम से पहले आया। यह कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित किया जा रहा है।

    Share:

  • पोलैंड में अचानक कोर्ट प्रेसिडेंट के निलंबन से गहराया संवैधानिक संकट, विदेश यात्रा पर गए राष्ट्रपति बीच रास्ते से लौटे

    Sun Nov 1 , 2026
    वारसॉ। पोलैंड (Poland ) की राजधानी वारसॉ (Warsaw) में 30 अक्टूबर 2026 की शाम को उस समय बड़ा संवैधानिक और राजनीतिक संकट खड़ा हो गया, जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक अदालत (Supreme Constitutional Court) की आधिकारिक वेबसाइट पर एक अचानक आए नोटिस ने न्यायपालिका (Judiciary) के शीर्ष नेतृत्व को निलंबित कर दिया। इस अप्रत्याशित कदम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved