देश राजनीति

कर्नाटक की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, AAP ने किया ऐलान

नई दिल्ली। इस साल दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक (South Indian state of Karnataka) में होने वाले चुनावी रण (election campaign) के लिए आप ने भी पूरे जोश के साथ अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की पार्टी ने एलान भी कर दिया है कि वह राज्य की सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly election) के लिए एजेंडा तय कर रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। आप नेता ने कहा कि जहां भाजपा दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों की तर्ज पर ‘नम्मा क्लिनिक’ का वादा कर रही है वहीं, कांग्रेस 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर रही है। उन्होंने दोनों पार्टियों को नकलची करार दिया।

बेंगलुरू में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आप नेता आशिकी ने राज्य भर के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का एलान करते हुए कहा कि उम्मीदवारों की सूची मार्च के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग शासन के दिल्ली मॉडल की नकल वाला संस्करण नहीं चाहते हैं वे मूल चाहते हैं। ऐसे में पार्टी ने कर्नाटक में पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इस दौरान आप नेता ने ‘नम्मा क्लीनिक’ को लागू करने के भाजपा के वादे पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘यदि भाजपा उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के बारे में गंभीर थी, तो इतने सालों में ऐसा क्यों नहीं किया गया? यह दिखाता है कि एक नकलची केवल नकलची होता है।’


उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के आखिर में कर्नाटक में ‘विवेका’ योजना के तहत 24,000 कक्षाओं का वादा किया है। ऐसे में मेरा सवाल है कि पिछले पांच सालों में इनका निर्माण क्यों नहीं किया गया। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि भगवा पार्टी राज्य की सत्ता में रही इसके बाद भी उसने कुछ नहीं किया और अब वादे कर रही है।

इस दौरान आप नेता ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे पर भी तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख से पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में वह मुफ्त बिजली दे। इसके बाद ही कर्नाटक के लोग मुफ्त बिजली के पार्टी के वादे पर विश्वास करेंगे।

दिल्ली में कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनाव का पूरा चुनावी एजेंडा आम आदमी पार्टी ने निर्धारित किया है। यहां के लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि वे भ्रष्टाचार से थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने दिखाया है कि वे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा ला सकते हैं और वे लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली भी दे सकते हैं। यही कारण है कि लोग हमारी पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Share:

Next Post

भाजपा नेता ने अपनी थार से दो दोस्तों को कुचलकर मार डाला

Tue Jan 31 , 2023
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) के किला परीक्षितगढ़ में भाजपा नेता (BJP leader) ने अपनी थार गाड़ी से कुचलकर स्कूटी पर सवार दो दोस्तों वंश और गौरव (Vansh and Gaurav) की जान ले ली। लहूलुहान हालत में दोनों युवकों को सड़क पर छोड़कर भाजपा नेता अपने साथियों के साथ गाड़ी सहित फरार हो गया। […]