img-fluid

अडानी इंटरप्राइजेस को बड़ा झटका, अमेरिकी शेयर बाजार ने डाउ जोंस इंडेक्स से हटाने का लिया फैसला

February 03, 2023

न्यूयॉर्क। अमेरिका शेयर बाजार (US stock market) ने गौतम अडानी (Gautam Adani) की फ्लैगशिप कंपनी को झटका दिया है। एसएंडपी डाउ जॉन्स इंडिक्स (S&P Dow Jones Indices) के एक नोट के अनुसार, अड़ानी ग्रुप  की प्रमुख कंपनी अडानी इंटरप्राइजेस को 7 फरवरी, 2023 को बाजार ओपन होने से डाउ जॉन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (Dow Jones Sustainability Index) से हटा दिया जाएगा। नोट में कहा गया है कि अडानी इंटरप्राइजेज को स्टॉक में हेरफेर और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोपों का विश्लेषण करने करने के बाद इंडेक्स से हटाया जाएगा। अडानी इंटरप्राइजेज के साथ हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद से सुर्खियों में है, जिसमें टैक्स हेवन का दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है और सात लिस्टिड कंपनियों के लोन और वैल्यूएशन के बारे में चिंता व्यक्त की गई है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी इंटरप्राइजेज का एफपीओ जो आखिरी दिन फुली सब्सक्राइब हुआ, लेकिन शेयर बाजार में कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट को देखते हुए 20,000 करोड़ रुपये के एफपीओ को वापस ले लिया. उसके बाद गौतम अडानी ने कहा था कि शेयर की कीमत में भारी गिरावट के बाद इस इश्यू को आगे बढ़ाना “नैतिक रूप से सही” नहीं होगा, लेकिन मजबूत कैश फ्लो और सुरक्षित संपत्ति के साथ बैलेंस शीट बहुत हेल्दी बनी हुई है. उन्होंने आगे कहा थास कि एफपीओ को रद्द किए जाने का मौजूदा और भविष्य की योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Share:

  • शराब घोटाले में ED के खुलासे ने AAP की बढ़ाई परेशानी, केजरीवाल ने चार्जशीट को बताया मनगढ़ंत

    Fri Feb 3 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) और उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले (liquor scam) में प्रवर्तन निदेशालय (Ed) ने अदालत में दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कहा है कि आबकारी नीति घोटाले से जमा की गई अवैध राशि का इस्तेमाल पिछले साल […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved