
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा रविवार को कटिहार पहुंची. इस दौरान सीएम की समाधान यात्रा में जमकर हंगामा हुआ. कटिहार के कोरहा प्रखंड के दिघारी पंचायत के स्थानीय लोगों ने सीएम की समाधान यात्रा में उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही वहां मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है.
उग्र भीड़ ने सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पोस्टरों में आग लगा दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई घंटों तक लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. उनके आगमन को लेकर तमाम प्रशासनिक तैयारियां की गईं थीं. इसके बावजूद सीएम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved