img-fluid

ओडिशा के दौरे पर भुवनेश्वर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत

February 10, 2023


भुवनेश्वर । ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर (On Two Days Visit to Odisha) शुक्रवार को भुवनेश्वर पहुंचीं (Arrived in Bhubaneshwar) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का हवाई अड्डे पर (On Airport) गर्मजोशी से स्वागत किया गया (Was Warmly Received) । यहां वह लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, वहीं रामा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और अन्य कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी ।


राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 11.35 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विशेष भारतीय वायुसेना के विमान से पहुंची। ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास और सांसद अपराजिता सारंगी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
यहां पहुंचने के तुरंत बाद मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए उत्कल मंडप के लिए रवाना हो गयी। वह रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मुर्मू ने 1979 में रमा देवी महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

मुर्मू का शनिवार को लिंगराज मंदिर जाने और फिर आईसीएआर में सेकंड इंडियन राइस कांग्रेस का उद्घाटन करने के लिए कटक जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे के लिए राज्य सरकार द्वारा कटक और भुवनेश्वर में विस्तृत व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति के दौरे के लिए करीब 40 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है।

भारत के सर्वोच्च पद का कार्यभार संभालने के बाद राष्ट्रपति की यह दूसरी ओडिशा यात्रा है। उन्होंने 10 और 11 नवंबर, 2022 को ओडिशा की अपनी पहली यात्रा की थी। उन्होंने भगवान जगन्नाथ मंदिर पुरी का दौरा किया था और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए ओडिया पाठ्यपुस्तक के नागरिक स्वागत और लॉन्च में भाग लिया था।

Share:

  • इंदौर: डंपर की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन वर्षीय बच्ची की भी मौत

    Fri Feb 10 , 2023
    इंदौर। शहर के खजराना थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के साथ ही उनकी तीन साल की बच्ची की भी मौत हो गई। यह हादसा खजराना बायपास पर हुआ है। खजराना थाना पुलिस ने बताया कि दंपति बायपास पर बाइक से कनाड़िया की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved