उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव के लिए नगर निगम की ओर से तैयारियाँ जोरों पर की जा रही हैं और शिप्रा नदी के घाटों पर दो दिन में बनाए गए ब्लॉकों में कल से दीपक जमाने का काम शुरू हो चुका है और कई स्थानों पर दीपक जमाए जा चुके हैं। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के तहत शिप्रा नदी के घाटों पर 21 लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व कीर्तिमान रचा जाएगा। इस विश्व रिकार्ड को छूने के लिए नगर निगम द्वारा तैयारियाँ बड़े स्तर पर की जा रही हैं। शिप्रा नदी के घाटों पर दीप प्रज्जवलन के लिए मार्किंग कर ब्लाक बना दिए गए थे और इन ब्लाकों में दीपक जमाने का कार्य बुधवार से प्रारंभ हो गया है। इन ब्लॉकों पर दीपों के पैकिंग बॉक्स उपलब्ध करवा दिए गए हैं। शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव अन्तर्गत क्षिप्रा के घाटों पर की जा रही तैयारियों का जायजा निरंतर महापौर मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है एवं जहां आवश्यक हो वहां अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए समुचित व्यवस्थाएं की जा रही है। महोत्सव हेतु राणोजी की छतरी पर मंच की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है।
आज सुबह 9 से 11 बजे तक जिला अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवा चालू रही -ओपीडी और रूटीन कार्य भी नहीं किया उज्जैन। केंद्र के समान सभी तरह के भत्ते दिए जाने तथा सार्थक एप पर हाजिरी की अनिवार्यता से चिकित्सकों को अलग रखे जाने आदि मांगों को लेकर आज सुबह जिला अस्पताल के डॉक्टरों […]
बारिश के कारण काम शुरु होने में देरी काम की गुणवत्ता को लेकर कोई जवाबदेही नहीं उज्जैन। शहर की अंदरूनी सड़कें खराब हैं और 2 करोड़ रुपए सेंक्शन किए गए हैं तथा ठेकेदार सड़क बना भी देंगे लेकिन भ्रष्टाचार के चलते सड़कों का निर्माण गुणवत्ता विहीन होगा और कुछ दिनों बाद फिर गड्ढे हो जाएँगे। […]
प्रतिदिन विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं-टीकाकरण के लिए प्रेरित करने हेतु स्कूलों में जाएँगे उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी 7 से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। इस दौरान जिला मंडल एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसे लेकर गत दिवस भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर […]
5000 मोटरसाइकिल निकालने का लक्ष्य-कल शाम तक 700 बाइक का हो पाया पंजीयन उज्जैन। गुड़ी पड़वा पर उज्जैन का गौरव दिवस मनेगा। इस अवसर पर प्रशासन और भाजपा मिलकर एक बड़ी बाइक रैली निकालने की तैयारी कर रहे हैं। तपोभूमि से लेकर कार्तिक मेला मैदान तक यह बाइक रैली निकलेगी। इसमें 5 हजार मोटर सायकल […]