img-fluid

अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

February 18, 2023

मुंबई (Mumbai)। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Ananya Panday and Aditya Roy Kapur) एक ही जगह और एक ही समय पर एक साथ स्पॉट होकर अपने संबंधों को लगभग आधिकारिक बना रहे हैं। उनके प्यार के चर्चे करण जौहर (Karan Johar) की एक पार्टी में शुरू हुआ, जहां कारण जौहर ने कॉफी विद करण 7 में अनन्या को आदित्य का नाम लेकर चिढ़ाया।



अब एक सूत्र ने खुलासा किया है कि अनन्या और आदित्य वास्तव में एक-दूसरे के प्यार में हैं और वे एक-दूसरे के बारे में काफी गंभीर हैं। इन दिनों दोनों को हाथों में हाथ डाले साथ-साथ चलते कई दफा देखा गया। अनन्या और आदित्य ने सिद्धार्थ और कियारा की शादी के रिसेप्शन में भी एक साथ शिरकत की और पार्टी में खूब सुर्खियां बटोरी। चर्चा है कि शायद अनन्या और आदित्य नए सिड और कियारा होंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें आदित्य की द नाइट मैनेजर रिलीज़ हो रही है। जबकि अनन्या आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगी।

Share:

  • Swara Bhaskar की शादी की तस्वीर देख Kangana ने किया ट्वीट

    Sat Feb 18 , 2023
    मुंबई (Mumbai)! कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) बॉलीवुड में हमेशा बोल्ड और बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय मजबूती से रखती हैं। इन सबकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन वे कभी ट्रोलिंग में नहीं उलझते। हाल ही में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved