img-fluid

विकास और जन-कल्याण के कामों में आने नहीं दी जाएगी पैसे की कमी : शिवराज

February 18, 2023

– मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मप्र निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसरः केन्द्रीय मंत्री तोमर

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि हमारी सोच विकास और जन-कल्याण (Development and Public Welfare) की है। गाँवों के लिये राज्य सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी के सहयोग से ग्वालियर में भी तेजी से विकास के कार्य किए जा रहे हैं। ग्वालियर की कई बड़ी परियोजनाओं में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी।


मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को देर शाम ग्वालियर में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 75 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। इंदौर और भोपाल को अगर विकास के लिये एक रूपया दिया जायेगा तो ग्वालियर को राज्य सरकार सवा रुपया देगी।

विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन समारोह केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के मंत्रीगण तुलसीराम सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर में जेसी मिल के श्रमिकों को आवास के पट्टे देने का कार्य सरकार ने किया है। किलागेट के विकास के साथ जेसी मिल स्कूल और कॉलेज को कोई कानूनी परेशानी न हुई तो शासकीय आधिपत्य में लेने की कार्रवाई की जायेगी। प्रदेश में जन-सेवा अभियान में 73 लाख लोगों को लाभान्विनत किया गया है। विकास यात्राओं से जन-कल्याण और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। सभी जन-प्रतिनिधि शहर-शहर और गाँव-गाँव भ्रमण कर आमजन से संवाद कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हवाई सेवा के माध्यम से तीर्थ-दर्शन भी कराया जायेगा। बहनों को सशक्त करने के लिये उन्हें लाड़ली बहना योजना में एक हजार रूपए की सहायता प्रतिमाह मुहैया कराई जायेगी। योजना में 5 मार्च से आवेदन लेना प्रारंभ हो जाएंगे। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जन-जागृति लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंदौर की तरह ग्वालियर को भी स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए सबको संकल्पित होकर पूरा सहयोग देना होगा।

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर में वह सबकुछ है जो एक बड़े महानगर में होना चाहिए। ग्वालियर ने विकास की रफ्तार पकड़ी है। आने वाले दिनों में ग्वालियर प्रदेश में नहीं देश में भी अपनी अलग पहचान स्थापित करने में कामयाब होगा। ग्वालियर में हवाई अड्डे का विस्तार हो या रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का कार्य, एलीवेटेड रोड हो या कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना सभी क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश में विकास के लिये पैसा ही नहीं है, कहा जाता था। पूरा प्रदेश अंधकारमय था। वर्ष 2003 के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने विकास के नए द्वार खोले। प्रदेश में चौतरफा विकास दिखाई दे रहा है। जन-कल्याण की प्रदेश की योजनाओं को अन्य राज्यों ने भी अंगीकार किया है।

कार्यक्रम में मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भी संबोधित किया।

हितलाभ वितरण

मुख्यमंत्री चौहान एवं अतिथियों ने कार्यक्रम में 5 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की। साथ ही 10 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान में 20 सीएनजी टिपर वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • कराची में पुलिस मुख्यालय पर हमला, तीन आतंकियों समेत 6 की मौत

    Sat Feb 18 , 2023
    – ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत, 11 लोग घायल हुए – कराची पुलिस मुख्यालय पर हुए हमले में शामिल थे आठ से 10 आतंकी इस्लामाबाद (Islamabad)। पाकिस्तान (Pakistan) में शरई फैसल स्थित कराची पुलिस मुख्यालय (केपीओ) (Karachi Police Headquarters (KPO)) पर शुक्रवार रात को आतंकी हमला (terrorist attack) हुआ। करीब चार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved