मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और अभिनेत्री सबा आजाद (Saba Azad) पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऋतिक और सबा को अक्सर साथ देखा जाता है। अब उनका एक वीडियो काफी चर्चित हो चुका है। हाल ही में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस बार गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी उन्हें ड्रॉप करने एयरपोर्ट पहुंचीं। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को अलविदा कहते हुए मीडिया के सामने लिपलॉक किस करते नजर आये।
बॉलीवुड में इस समय ऋतिक रोशन और सबा आजाद की डेटिंग की चर्चा खूब चल रही है। कुछ दिनों पहले दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद सबा आजाद ऋतिक की फैमिली गेट टूगेदर में भी शामिल हुईं। दोनों को करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में हाथ में हाथ डाले घूमते भी देखा गया था।
ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। हालांकि, 2014 में उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। उनके तलाक के फैसले से फैंस हैरान रह गए थे। उसके बाद ऋतिक पिछले कुछ महीनों से सबा को डेट कर रहे हैं। सबा एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। उन्हें कई बार साथ देखा गया है। एयरपोर्ट हो या फिर आउटिंग, सबा और ऋतिक हर जगह एक साथ जाते नजर आते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved