img-fluid

तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक, नाम और प्रोफाइल पिक्चर बदली

February 28, 2023

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को मंगलवार को हैक कर लिया गया। हैकर ने टीएमसी के ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर और नाम को बदल दिया। ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर ‘युग लैब्स’ कर दिया गया। दरअसल, युग लैब्स अमेरिका स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एनएफटी और डिजिटल संग्रह विकसित करती है। यह क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर कंपनी है।


इसके पहले भी हैक हुए हैं अन्य पार्टियों के ट्विटर हैंडल
इससे पहले भी कई पार्टियों के ट्विटर हैंडलों को हैक किया जा चुका है। बीते साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी के पक्ष में ट्वीट किए गए थे। पार्टी के ट्विटर बायो को भी बदल दिया गया था। अक्टूबर में तेलुगू देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

Share:

  • वसुंधरा राजे अपने जन्मदिन पर विरोधियों के गढ़ में भरेंगी हुंकार

    Tue Feb 28 , 2023
    जयपुर (Jaipur)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Former Chief Minister Vasundhara Raje) इस बार अपना जन्मदिन 8 मार्च के बजाय 4 मार्च को मनाएंगी। इस दिन वे सालासर बालाजी धाम (Salasar Balaji Dham) से सियासी हुंकार (political shout) भरेंगी। सियासी हलकों में ये चर्चा है कि वसुंधरा राजे अपने धुर विरोधियों के गढ़ में पार्टी आलाकमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved