उज्जैन। नानाखेड़ा बायपास रोड पर स्थित कॉलोनियों के लोग आवारा श्वान और मवेशियों से परेशान है। स्थिति यह है कि यह आते-जाते लोगों के पीछे पड़ते हैं और कई बार दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। यही स्थिति देवास रोड पर बनी कॉलोनियों की भी है।
तिरुपति प्लेटिनियम कॉलोनी, डायमंड, ड्रीम्स, हाटकेश्वर और अन्य कुछ कॉलोनियां बासपास पर है और यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। अभी यह सभी कॉलोनियां पंचायत क्षेत्र में है। रहवासियों का कहना है कि समस्याओं से पंचायत को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रहवासियों का यह भी कहना है कि नगर निगम शहर से आवारा श्वान और मवेशियों को पकड़कर हमारे क्षेत्र में छोड़कर चले जाते हैं, जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। कई बार बच्चों और महिलाओं को काटने और मवेशियों द्वारा मारने की घटना हो चुकी है।
एलिवेटेड कारिडोर, पैदल पुल और मेला लगाने के लिए अलग से बजट-कांग्रेस का विरोध उज्जैन। 852 करोड़ रुपए का नगर निगम का वार्षिक बजट कल सदन में पारित हो गया है। इस बजट के हिसाब से हम वर्ष भर काम चलेंगे। महापौर ने उज्जैन को विकसित करने के लिए कई नए कार्य इस बजट में […]
उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के दिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की ओर से नगर पूजा का आयोजन किया गया। नगर पूजा पर निकले अध्यक्ष का स्वागत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और शनि शक्ति पीठ की ओर से स्वागत किया गया। चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी […]
हवाओं की दिशा बदलने से शहर में उछला पारा, कल के बाद फिर पड़ेगी तीखी ठंड उज्जैन। शहर में ठंड के दिनों में भी लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर बना […]
बैरवा समाज से टिकिट की माँग जोर पकडऩे ली-पूर्व में बैरवा समाज के प्रत्याशी जीते हैं उज्जैन। महापौर पद के लिए चुनाव लडऩे के लिए दो से तीन करोड़ का खर्च आएगा और इसके प्रत्याशियों के पास पैसा होना जरुरी है। यह बात बड़े नेता कार्यकर्ताओं को कह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बैरवा समाज […]