img-fluid

कांग्रेस पर बीजेपी का हमला जारी, अब इन घोंटालों को लेकर पार्टी को घेरा

April 04, 2023

ई दिल्ली (New Delhi)। चुनावी माहौल (election climate) के बीच भारतीय जनता पार्टी ने ‘Congress Files’ का सोमवार को दूसरा और मंगलवार को तीसरा एपिसोड जारी कर दिया है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस (Congress) पर यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के जरिए निशाना साधा है। साथ ही पार्टी ने कोयला घोटाला (coal scam) पर भी UPA सरकार पर सवाल उठाए। इससे पहले ‘कांग्रेस मतलब करप्शन’ नाम से पोस्ट किए गए वीडियो में कांग्रेस पर 48,20,69,00,00,000 रुपये की लूट के आरोप लगाए थे।


ताजा वीडियो में भाजपा ने लिखा, ‘कोयले की दलाली में काले हुए ‘हाथ’ की कहानी…’। इसके जरिए पार्टी ने ‘साल 2012 के कोयला घोटाले’ का जिक्र किया और कहा ‘कोयला दलाली में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था, बल्कि कांग्रेस की UPA सरकार पर कालिख पुत गई थी।’ पार्टी ने कई मीडिया रिपोर्ट्स भी साझा की हैं।

 

प्रियंका गांधी और पेंटिंग
कपूर की तरफ से प्रवर्तन निदेशालय को दिए गए बयान का वीडियो में हवाला दिया है। कपूर ने दावा किया था कि उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा से एमएफ हुसैन की पेंटिंग 2 करोड़ रुपये में खरीदने का दबाव बनाया गया। साथ ही इसके बदले उन्हें पद्म भूषण देने का वादा किया गया था। वीडियो में दावा किया गया है कि उन रुपयों का इस्तेमाल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इलाज में किया जाना था।

मामला समझें
9-10 मार्च 2020 में कपूर ने ईडी के सामने बयान दिए थे कि यह बिक्री कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा ने कराई थी। उन्होंने बताया था कि इस खरीद के कुछ दिन बाद ही कांग्रेस के एक अन्य नेता अहमद पटेल ने उनकी तारीफ की थी और बताया था कि अवॉर्ड के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा। अप्रैल 2022 में ईडी की तरफ से मुंबई की PMLA कोर्ट में दाखिल किए गए पूरक आरोपपत्र में ये बातें शामिल थीं।

Share:

  • कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष को महंगा पड़ा 500-500 के नोट उड़ाना, पुलिस ने दर्ज की FIR

    Tue Apr 4 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Election) से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गईं हैं। राजनीतिक नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, सोमवार को कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) बुरे फंस गए। पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह यात्रा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved