
इंदौर। विधानसभा चुनाव (assembly elections) के पहले प्रदेश में आए संगठन और सरकार के सर्वे को लेकर आज इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। इस बैठक को संघ की भाषा में जहां क्षेत्रीय टोली की बैठक कहा जाता है, वहीं भाजपा में हाईपॉवर कमेटी कहा जाता है। यह कमेटी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ (Madhya Pradesh and Chhattisgarh) का काम देखती है। इस कमेटी की बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है कि दोनों ही राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर मंथन किया जा रहा है और साथ ही कमेटी सर्वे के आधार पर चुनाव में गुजरात फार्मूले या किसी नए चुनावी फार्मूले पर विचार कर सकती है। बैठक में जो निर्णय लिए जाएंगे वे सार्वजनिक न किए जाकर आगामी माह में विभिन्न अभियानों के रूप में दिखेंगे। बताया जाता है कि संघ के सर्वे में 40 विधायकों के कामकाज को कमजोर बताया गया था और शेष विधायकों के काम का भी आकलन हर स्तर पर किया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved